आज का विचार ( Quote Of the day)
अगर आप अपनी ज़िन्दगी से प्यार करते हैं तो वक़्त मत बर्वाद करें , क्योंकि वो वक़्त ही है जिससे ज़िन्दगी बनी होती है। _ब्रूस ली
हालात भाड़ में जाए, मैं अवसरों का निर्माण करता हूँ। _ब्रूस ली
जितना अधिक हम चीजों को महत्त्व देते हैं उतना कम हम खुद को मान देते हैं। _ब्रूस ली
यदि आप हमेशा जो भी करते हैं, उनपर भौतिक या कुछ भी सीमा डालते हैं। यह आपके काम में और आपके जीवन में फैल जाएगा। यहा कोई सीमा नहीं है। केवल पठार हैं, और आपको वहां बिल्कुल नहीं रहना हैं, आपको उनके आगे जाना होगा। _ब्रूस ली
मनुष्य की सबसे बड़ी ताकत सच्चाई होती है और सच्चाई में जीने को ही धर्म कहते हैं। _आचार्य प्रशांत
ईमानदार वही है
जो करता सही है ना कि वह जो लग रहा सही है! _आचार्य प्रशांत
यदि आपको अपनी छवि की चिंता है, तो अच्छे लोगों की संगति करें। बुरी संगति से अकेले रहना अच्छा है। _जॉर्ज वाशिंगटन
मनुष्य असंभव की मांग करता है। वह अहंकारी भी बने रहना चाहता है और प्रसन्न भी। वह बादल रहित धूप भी चाहता है, साथ ही अंधेरी रात सी शीतलता और शांति भी।
मनुष्य जितना ज्ञान में घुल गया हो, उतना ही कर्म के रंग में रंग जाता है। _विनोबा भावे
वनों को नष्ट करना यानी खुद को खत्म करना है। वे हमारी पृथ्वी के फेफड़े हैं, जो हवा को शुद्ध करते हैं। _फ्रैंकलिन डी. रुजवेल्ट
आप कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा अधर्म है । अगर कोई पाप है, तो वो ये कहना है कि तुम निर्बल हो, या अन्य निर्बल हैं। _ स्वामी विवेकानंद
वह व्यक्ति सफलता की आशा भला कैसे कर सकता है, जो अपने भावी कल पर आज का भी बोझ लादता है अथवा जो अपने भविष्य को आज के काम का ऋणी बनाता है? _स्वेट मार्डेन
आध्यात्मिक सागर सबके लिए समान रूप से उपलब्ध है। इसका आनंद लेने के लिए अमीर या गरीब होना जरूरी नहीं। इस पर तो सबका जन्मसिद्ध अधिकार है। और इस संसार में हमारा जन्म भी आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति के लिए ही हुआ है। यदि हम इस अध्यात्म की खोज में तत्पर नहीं होते हैं, तो हमारा जीवन नीरस और निरर्थक बन जाता है।
हमें युद्ध तो केवल पांच चीजों से करना आवश्यक है; शरीर की बीमारियों, मन की अज्ञानता, शरीर की कामवृत्ति, शहर के विद्रोहों और परिवारों के कलह से। इन्सान के रूप में मिला जीवन अज्ञानता के बंधनों से मुक्त होने और अस्तित्व के उच्च स्तर पर चढ़ने का अनमोल अवसर है। हम संख्या की शक्ति को अपनाकर अपने उस दिव्य स्वरूप में लौट सकते हैं, जहां से आए थे। _पाइथागोरस
आप जो भी हैं, उससे बेहतर बनने के लिए हमेशा प्रयास करते रहें। _ अब्राहम लिंकन
जिसके पास जितना ज्यादा ज्ञान होगा, वह श्रेष्ठ गुणों के उतना ही करीब होगा। सीखना हर जगह और हर चीज का हिस्सा होना चाहिए। सीखने की निरंतर प्रक्रिया ही अच्छे जीवन की पहली शर्त है। _कन्फ्यूशियस
सबसे मुश्किल काम है सोचना; सोचते सब है पर सोचना क्या है, यह महत्त्वपूर्ण है। शायद यही कारण है कि इसमें इतने कम लोग लगे होते हैं। _हेनरी फोर्ड

 

राजनीति इतना गंभीर मसला है कि इसे राजनेताओं पर नहीं छोड़ – सकते। _चार्ल्स डी गॉल
सबसे बड़ा सत्य यह है कि बल ही अनंत सुख है, अमर और शाश्वत जीवन है, और दुर्बलता ही मृत्यु। इसलिए आनंद प्राप्त करने के लिए हमें अनासक्त होना चाहिए। _स्वामी विवेकानंद
दुख हमारी आदतों पर आधारित होता है और जब हम एक
आदत पर काबू पाने की कोशिश करते हैं, तो हम दूसरी आदत बना लेते हैं। हमें यह समझना चाहिए कि आदतों को रोकना नहीं है, बल्कि उनसे मुक्ति पाना है।
Lines :
1. स्वार्थ उस समय भले अच्छा लगे; परिणाम अच्छा नहीं लगेगा।
2. जिंदगी में दम है, क़िरदार दमदार होना चाहिए, वरना जिंदगी जमूरा बना देगी।
3. दूसरों का भला बाद में करना पहले खुद का भला करों; जब खुद की वास्तविक भलाई से परिचय होगा तभी तो दूसरों की वास्तविक भलाई कर पाओगें।
4. जो कुछ भी हमें अच्छा लगता है, क्या वास्तव में वो अच्छा है; परखों, गहराई में जाओ।
5. एक दिन मरना तो है ही तो क्यों ना वो करें जो आत्मा चाहती है।
6. अच्छी संगति जीवन को बेहतर बनाने के लिए काफ़ी है; बुरी संगती विष के समान है जो पिएगा, तड़पना तय है।
7. योग से मन बनता है योगी, अभ्यास से बनता है काबिल; प्रेम से बनता है मनुष्य।
8. दुनियां की ठोकरें जब आदत बन जाएं, और विरोध भी ना हों; वो व्यक्ति कभी आजाद नही बन सकता।
9. कभी आईने में खुद को देखना – क्या थे, क्या हो गए हो; होना कैसा चाहिए था!
10. कोई किसी का जीवन नही बदल सकता; स्वयं को छोड़कर

Real Jokes :
मिठाई की दुकान पर ग्राहक आया!
ग्राहक – मुझे बिना मिलावट वाली मिठाई चाहिए, असली धी वाली।
(दुकानदार आज घर से लड़कर आया था तो Mood Off था)
मिठाईवाला –
आप खुद नकली, आपका जीवन नकली, किंतू आपको पसंद है असली!
: ग्राहक असमंजस में पड़ जाता है की वो उससे लड़े या नही, उसे लगता है की जो बात कहीं है वो सही है।
अब उसने स्टेटस लगाना बंद कर दिया!
मनोज ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाया – हमें झुकाने वाला कोई माइकालाल पैदा नही हुआ, My Life My Rules

मनोज के दोस्त ने स्टेट्स का Reply किया ( ऐसा क्या रिप्लाई किया जिसे देखने के बाद मनोज ने स्टेट्स लगना बन्द कर दिया?)
क्यों पागल बना रहा है, भाई
12 घंटे की ड्यूटी 13 हज़ार में करता है, बॉस बोले वो करता है; जिंदगी झंड है फिर भी...